Breaking News

मौसम में बदलाव, पारा गिरा; जानिए कब तक बना रहेगा ऐसा मौसम

Bolta Sach
|
मौसम विभाग के
गोरखपुर : मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 19 मई से पूरे यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह बारिश के बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल संग मेयर और मुख्य अभियंता ने शहर के अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया और जल निकासी के लिए सुनिश्चित इंतजाम करने का निर्देश दिया।

बृहस्पतिवार को जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है, जिसके कारण घने बादल छाए और 30.5 मिमी बारिश हुई। गोरखपुर में सुबह से ही तेज हवा और बारिश से तापमान 8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े : नौ दिन में रक्त कैंसर खत्म! भारत के डॉक्टरों ने किया चिकित्सा जगत में नया आयाम स्थापित

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 19 मई से पूरे यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि, बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। कई जगह नालियां चोक होने से स्थिति और बिगड़ गई।

फोर लाइन हाईवे में काम के चलते कई जगह जलभराव हुआ। बारिश के कारण नाले की गंदगी रामगढ़ ताल में जा समाई। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल संग मेयर और मुख्य अभियंता संजय चौहान ने शहर के अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया और जलनिकासी के लिए सुनिश्चित इंतजाम करने का निर्देश दिया। मौसम वैज्ञानिक दानिश खान ने बताया कि इस सप्ताह मौसम ऐसे ही बने रहेगा। 25 मई तक बारिश होने की संभावना है।


ये भी पढ़े : सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment