बोलता सच : देवरिया में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर 5 जून 2025 को विशेष अभियान चलाया गया।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के राघव नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अनियमित तरीके से खड़े वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई में 116 वाहनों का ई-चालान किया गया। साथ ही पांच वाहनों को सीज भी किया गया।
पुलिस ने अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए की गई। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
1 thought on “देवरिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सख्ती: 116 वाहनों का ई-चालान, 5 वाहन सीज”