Breaking News

शहर को जाम से राहत दिलाएगा बाईपास, निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद

Bolta Sach
|
शहर को जाम से
देवरिया। बहुप्रतिक्षित देवरिया बाईपास के निर्माण के लिए निशानदेही और पिलर लगाने का काम शुरू हो गया है। सरकार ने 2023 में बाईपास को मंजूरी दी थी और भूमि पूजन भी कर लिया गया था। प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का काम भी चल रहा है।
इसमें 480 करोड़ रुपये का वितरण होना है। अब तक 75 प्रतिशत किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। निशानदेही के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। देवरिया बाईपास के निर्माण से जाम की समस्या से शहर वासियों को निजात मिल जाएगी। बाईपास शहर के उत्तरी भाग से शुरू होकर कई गांवों से होकर सलेमपुर मुख्य मार्ग से जुड़ेगा।
सीडीएस इंफ्रा कंपनी को 588 करोड़ रुपये में देवरिया बाईपास सड़क बनाने का ठेका मिला है। अब तक 4700 प्रभावितों को मुआवजा उनके बैंक अकाउंट में भेजा जा चुका है। जाम से निजात दिलाने के लिए कई वर्षों से देवरिया बाईपास की मांग चल रही थी। देवरिया शहर में रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान है। शादी-विवाह के सीजन मेंघंटों लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
गोरखपुर-देवरिया ओवरब्रिज से उतरने के बाद भटवलिया तक बसें, ट्रकें, चार और दो पहिया वाहन की आवाजाही होती है। इसी मार्ग पर डीएम आवास, कचहरी, एसपी ऑफिस, कलक्ट्रेट, बस स्टैंड आदि हैं। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आए दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूली बच्चों को छुट्टी के बाद सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए देवरिया बाईपास की कई सालों से लोगों की मांग थी।

ये भी पढ़े :
तेज रफ्तार पर रोक टोक बनी वजह, चाकू से हमला, दो घायल
📚 Read Also These News 👇

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “शहर को जाम से राहत दिलाएगा बाईपास, निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद”

Leave a Comment